This grass is amazing, if used, the stones will automatically come out from the kidney.
हमारे आस-पास कई सारे ऐसे पौधे हैं जो कई बीमारियों में काम आते हैं. कुछ इसी तरह का वर्णन हॉर्सटेल(Horsetails) घास के बारे में भी मिलता है. जो किडनी से स्टोन निकालने के साथ विभिन्न प्रकार की बीमारियों को दूर करने में काफी लाभदायक मानी जाती है. औषधि बनाने में भी इस घास का उपयोग किया जाता है.
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में संचालित बॉटनी डिपार्टमेंट के एचओडी प्रोफेसर विजय मलिक बताते हैं कि हॉर्सटेल घास का उपयोग आप ग्रीन टी के तौर पर कर सकते हैं. उन्होंने आगे कहा, ‘इसकी पत्तियां आप चाय बनाकर अगर हर रोज उपयोग करेंगे तो किडनी सहित शरीर के विभिन्न अंग में जहां भी स्टोन होगा उसे निकालने में मदद मिलेगी. इसी के साथ-साथ कैंसर, मधुमेह, सांस संबंधित समस्याओं एवं स्वस्थ बालों के लिए भी इस घास का उपयोग काफी फायदेमंद माना गया है.
हड्डियों को भी करती है मजबूत ( Also strengthens bones)
प्रोफेसर विजय मलिक के मुताबिक आजकल देखने को मिल रहा है लोगों की हड्डियां भी काफी कमजोर हो रही है. यही कारण है कि फिसलने पर ही लोगों को फ्रैक्चर जैसी समस्या देखने को मिल रही है. ऐसे में इस घास का उपयोग किया जाए तो यह हड्डियों को मजबूत बनाती है. क्योंकि इसमें दुर्लभ प्रजाति के खनिज व कार्बनिक यौगिक होते हैं. जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं. इतना ही नहीं यह त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है. क्योंकि इसमें काफी ऐसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं. जो त्वचा के लिए फायदेमंद माने जाते हैं बताते चले की इस घास की पहचान की बात की जाए तो बिल्कुल घोड़े की पूंछ की तरह ही होती है. इसमें आपको विभिन्न प्रकार के जोड़ दिखाई देंगे.
