यहां आर्मी जवान की पत्नी का ख्याल रख रही सरकार! यदि धोखा देंगे, तो हो जाएगी जेल, कानून में है प्रावधान

The government is taking care of the army jawan’s wife here! If you cheat, you will go to jail, there is a provision in the law

दुनिया में कई अजीबोगरीब नियम-कानून हैं, जिनके बारे में जानकर हम हैरान रह जाते हैं. ऐसा ही एक कानून चीन में है. वहां पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के जवानों को कई तरह की सहूल‍ियतें दी गई हैं. लेकिन सबसे खास है कि उनके पर‍िवार की सुरक्षा. यहां तक क‍ि सैन‍िक की बीवी की रखवाली की जिम्‍मेदारी भी सरकार की होती है. अगर क‍िसी ने उसके साथ चक्‍कर चलाने की कोश‍िश की, तो जेल जाना पड़ेगा. इससे पहले क‍ि पत‍ि कुछ करें, सरकार बड़ा एक्शन लेगी और उस शख्‍स को तुरंत जेल भेज देगी. बकायदा चीन के कानून में इसका प्रावधान किया गया है.

साउथ चाइना मार्निंग पोस्‍ट की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में एक शख्‍स को इसी अपराध के ल‍िए 10 महीने जेल की सजा सुनाई गई है. इस शख्‍स ने ड्यूटी पर तैनात एक जवान की पत्‍नी के साथ डेटिंग की थी और अवैध संबंध बनाए थे. चीन के आपराधिक कानून के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति यह जानते हुए कि वह पीएलए सैनिक का जीवनसाथी है, न तो शादी कर सकता है और न ही क‍िसी तरह का संबंध बना सकता है. यहां तक क‍ि डेटिंग भी नहीं कर सकता. अगर क‍िसी ने ऐसा क‍िया तो तीन साल तक जेल हो सकती है. सजा इतनी कठोर है, क्‍योंककि चीन के राष्‍ट्रीय सुरक्षा कानून के अनुसार, राज्‍य न केवल एक सैनिक की शादी को विशेष सुरक्षा देता है, बल्‍क‍ि उनके सम्‍मान और स्‍वाभ‍िमान की रक्षा करने के ल‍िए भी बाध्‍य है.

कुछ साल पहले तक साथ काम करते थे दोनों ( Both used to work together till a few years ago)

रिपोर्ट के मुताबिक, मा नाम के एक शख्‍स की मुलाकात 2022 में युआन से हुई. दोनों कुछ साल पहले तक साथ काम करते थे. लेकिन इसी बीच युआन की शादी पीएलए के जवान से हो गई. दोनों के बीच दूरियां बन गईं. मगर 2022 में जब दोनों मिले तो मा उससे प्‍यार कर बैठे. जब युआन ने बताया क‍ि वह शादीशुदा है और उसका पत‍ि पीएलए सैनिक है, तो मा ने इसे गंभीरता से नहीं ल‍िया. दोनों ने रिश्ते भी बनाए. बाद में जब युआन को लगा क‍ि ये गलत है, उसने मा को रोमांटिक रिश्ते तुरंत खत्‍म करने को कहा. हालांकि, एक महीने बाद दोनों ने फ‍िर डेट किया. क्‍योंकि मा ने कहा क‍ि वह युआन को मिस कर रहे थे. युआन भी उसके साथ रहने को तैयार हो गई.

पत‍ि से सीसीटीवी देखा तो खुल गई पोल ( When husband watched CCTV, the truth was revealed)

युआन का मानना ​​था कि वह अपने पति को समझाकर सब कुछ ख़त्म कर सकती है। उसने तुरंत अपने सैनिक पति से तलाक के लिए अर्जी दी, जिससे उसे संदेह हुआ कि युआन का किसी के साथ अफेयर चल रहा है। घर लौटकर उसने घर के सामने लगे निगरानी कैमरों की जांच की, जिससे उसकी पत्नी की बेवफाई का पता चला। मामला कोर्ट में चला गया. अदालत में मा ने स्वीकार किया कि वह युआन से प्यार करता था। उसके साथ रहना चाहता है. इसके बाद अदालत ने मा को 10 महीने जेल की सजा सुनाई। उसे हल्की सज़ा मिली क्योंकि सैनिक की पत्नी युआन भी अपराध में शामिल थी।

इसीलिए यह कानून पारित किया गया ( That’s why this law was passed)

जब यह कानून पारित किया गया, तो यह नोट किया गया कि सैनिक घर से दूर रहते हैं और अपने परिवारों की देखभाल करने में असमर्थ हैं। इसलिए, उसकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर उसकी शादी को नष्ट करना अनैतिक और आपराधिक है। अगर उनकी शादी को खतरा होगा तो इससे सैनिकों की मानसिकता पर असर पड़ेगा और सेना की लड़ने की क्षमता कमजोर होगी. इसलिए सरकार उनका ख्याल रखेगी