Kriti Kharbanda and Pulkit Samrat’s wedding card goes viral, they can get married on March 13
रकुल प्रीत और जैकी बगनानी के बाद एक और बॉलीवुड जोड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। इस कपल की शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बन गया. हम बात कर रहे हैं कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की जो पिछले काफी समय से अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।
मीडिया पर कपल का यह वेडिंग कार्ड वायरल है। सुनने में आया है कि दोनों मुंबई में 13 से 15 मार्च के बीच शादी कर सकते हैं।
ऑनलाइन लीक हुआ एनिमेटेड वेडिंग कार्ड ( Animated wedding card leaked online)
सुनने में आया था कि दोनों फरवरी में शादी कर लेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। हालांकि, अब कपल का वेडिंग कार्ड ऑनलाइन लीक हो गया है। इस एनिमेटेड कार्ड पर लिखा है, ‘अपने स्क्वाॅड के साथ जश्न मनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। लव, कृति और पुलकित।’ भले ही कृति और पुलकित ने अब तक इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है पर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों 13 से 15 मार्च के बीच शादी कर सकते हैं।
रोका सेरेमनी की तस्वीरें खूब वायरल हुईं ( Pictures of Roka ceremony went viral)
30 जनवरी को पुलकित और कृति की सगाई की तस्वीरें भी जारी की गईं। दोनों के एक पारस्परिक पारिवारिक मित्र ने एक निजी पार्टी से तस्वीरें साझा कीं जहां कृति-पुलकित ने अपनी शादी की अंगूठियां पहनी थीं।
उन्होंने वैलेंटाइन डे पर शादी का हिंट दिया है ( He has hinted about marriage on Valentine’s Day)
इससे पहले 33 साल की कृति ने वैलेंटाइन डे पर पुलकित के साथ एक पोस्ट शेयर किया था. इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा: “आइए हाथ में हाथ डालकर साथ चलें।” इस पोस्ट से यूजर्स ने अंदाजा लगाया कि दोनों मार्च में शादी कर लेंगे.
40 साल के पुलकित की यह दूसरी शादी होगी। इससे पहले उन्होंने साल 2014 में सलमान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा से शादी की थी। एक साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था।
