Alien ग्रह: धरती पर दिखा “एलियंस का घर”, अंतरिक्ष से कहां ली गई तस्वीर? जानें

“Alien’s house” seen on Earth, where was the photo taken from space? know

पहली नज़र में ऐसा लग सकता है, लेकिन यह तस्वीर वास्तव में अंतरिक्ष से ली गई पृथ्वी का एक हिस्सा है। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी की तस्वीरें लेना जारी रखते हैं। जब ये तस्वीर नासा को मिली तो वैज्ञानिक हैरान रह गए. उसे विश्वास ही नहीं हो रहा था कि अंतरिक्ष से (Sahara Desert) ऐसा दिखता है।

वंडर ऑफ साइंस ने सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीर साझा की और इसे “एलियन ग्रह” बताया। इस फोटो के विवरण में कहा गया है: यह अंतरिक्ष से लिया गया एक एलियन ग्रह है। यह तस्वीर सहारा के ऊपर रेतीले तूफ़ान और क्यूम्यलोनिम्बस बादलों को दिखाती है।

आईएसएस से आई इस इमेज को इंटरनेट यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और रिएक्‍शन दे रहे हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, एक यूजर ने लिखा ‘जब हमारे पास रेत का तूफान और भयानक बादल हों तो एलियंस की जरूरत किसे है?

एक अन्‍य यूजर से फोटो पर कमेंट किया Wow। लिखा कि उसे अंतरिक्ष से रेगिस्तान का यह दृश्य काफी शानदार लगा क्‍योंकि यह हमारे ग्रह की अनोखी खूबियों को दर्शाता है। एक अन्‍य यूजर ने लिखा, पता नहीं लोग मंगल ग्रह के बारे में इतना क्‍यों सोचते हैं। हमारा ग्रह सबसे बेस्‍ट है।

सहारा – विश्व का सबसे बड़ा रेगिस्तान (  Sahara – the largest desert in the world)

सहारा रेगिस्तान विश्व का सबसे बड़ा गर्म रेगिस्तान है। यह उत्तरी अफ़्रीका में स्थित है और दुनिया के कुछ सबसे बड़े रेत के टीलों का घर है। इस रेगिस्तान में मोरक्को, अल्जीरिया, चाड, मिस्र, लीबिया, माली, मॉरिटानिया, नाइजर, पश्चिमी सहारा, सूडान और ट्यूनीशिया जैसे देश शामिल हैं।

सहारा का अधिकांश भाग बंजर है। यहाँ चट्टानी पठार हैं। यहाँ पहाड़ और सूखी घाटियाँ हैं। यह दुनिया का सबसे गर्म रेगिस्तान है। यहां पूरे वर्ष औसत तापमान 30 डिग्री रहता है।