Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी, जानिए आज कितना महंगा हुआ सोना और चांदी

Increase in the prices of gold and silver, know how expensive gold and silver became today

Sona-Chandi Ke Bhav: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 21 फरवरी, 2024 को सोना और चांदी महंगा हुआ है.  महंगा होने के बाद सोने की कीमत 62 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी का भाव 70 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 62226 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 70950 रुपये है.

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, मंगलवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 62139 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह  62226 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी दोनों महंगे हुए हैं.

आज क्या है सोने-चांदी की कीमत? ( What is the price of gold and silver today)

आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम बढ़कर 61977 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं, 916 (22 कैरेट)  प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 56999 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) सोने के दाम 46670 पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड (14 कैरेट)  आज महंगा होकर 36402 रुपये में आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 70950 रुपये की हो गई है.

सोना-चांदी आज कितने रुपये बदला? ( How many rupees changed gold and silver today)

शुद्धता मंगलवार शाम के रेट बुधवार सुबह का भाव कितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 62139 62226 87 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 61890 61977 87 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 56919 56999 80 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 46604 46670 66 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 36351 36402 51 रुपये महंगा
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 585 70898 70950 52 रुपये महंगी

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.