Gold Price Today : सोने के घट गए दाम, चांदी में भी आई गिरावट,

Gold prices decreased, silver also declined,

सोने और चांदी की कीमतें आज: बुधवार को शुरुआती कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई। घरेलू सोने की कीमतें भी गिर रही हैं। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में 5 अप्रैल, 2024 को डिलिवरी वाला सोना (आज सोने की कीमत) 0.04% (26 रुपये) की गिरावट के साथ 65,455 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को 24 कैरेट सोने का भाव 50 रुपये गिरकर 66,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। सोने की वैश्विक कीमत में भी गिरावट देखी जा रही है।

चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई ( Silver prices also declined)

सोने के अलावा घरेलू चांदी की वायदा कीमतों में भी बुधवार सुबह गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर 3 मई 2024 डिलीवरी वाली चांदी शुरुआती कारोबार में 0.19 फीसदी या 141 रुपये की गिरावट के साथ 73,709 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी. मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 400 रुपये की तेजी के साथ 75,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुईं।

सोने का वैश्विक भाव ( global price of gold)

वैश्विक सोने की कीमतों की बात करें, तो बुधवार सुबह कॉमेक्स पर सोना 0.13 फीसदी या 2.80 डॉलर की गिरावट के साथ 2,163.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं, सोने का हाजिर भाव 0.08 डॉलर की बेहद मामूली गिरावट के साथ 2,158.26 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

चांदी का वैश्विक भाव ( global price of silver)

सोने के अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में भी बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। बुधवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी की वैश्विक कीमतें 0.41 फीसदी या 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 24.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थीं. वहीं, चांदी का हाजिर भाव 0.26 फीसद या 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 24.08 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।